कटरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक सी.आर.पी.एफ. जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घायल जवान की पहचान ए.एस.आई. राजनाथ प्रसाद (55) पुत्र मधाड मिस्त्री निवासी गांव कपना जिला पटना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ कटरा के छठी सी.आर.पी.एफ. बटालियन में तैनात था। उसने खुद को अपनी ही बंदूक से गोली मार दी। छाती में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights