उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भाजपा के लिए एक बुरी खबर आयी है।

जानकारी के अनुसार यहां के नौगावां सादात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर मिली है। यहां हुए कार और ट्रक की टक्कर में बीजेपी नेता की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, नौगावां सादात क्षेत्र में एक भाजपा नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की पहचान सरिता सिंह के रूप में हुई है, जो नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद लौट रही थीं।

जानकारी के अनुसार, जिस दौरान उनकी कार की ट्रक से टक्कर हुई। उसके तुरंत बाद ही कार में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights