इंदरगढ़। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के द्वारा के द्वारा नगर के थाना के पास स्थित ग्राउण्ड पर शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती महोत्सव को संविधान रक्षा विशाल संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा को लेकर संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डबरा विधायक सुरेश राजे, कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बरैया ने कहा कि आज कुछ ताकते बाबा साहब अंबेडकर का संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। देश की सभी संस्थाएं अपनी मु_ी में करके संविधान और कानून को अपनी मर्जी से चलाना चाहते है। इनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। वहीं डबरा विधायक राजे ने कहा कि आज समय आ गया है सभी पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति जनजाति के लोग एक हो जाओ और अपने अधिकारों की रक्षा करो। इसीक्रम में कांग्रेस नेता जरारिया ने भी अपनी बात कही। सेंवढ़ा विधायक सिंह ने कहा कि देश में आज जातीय आधार पर वातावरण को खराब किया जा रहा है। आपस में लड़ाई झगड़ा करवाए जा रहे है। संविधान को ताक पर रख दिया गया है और एक राजनीतिक दल अपनी विचारधारा जनता पर थोपना चाहता है। ये देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जनवेद सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर नारायणदास धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम शर्मा, बीके जाटव, कोक सिंह पटेल, छोटे खां पठान, राजा यादव, सेंवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष जयवेन्द्र परिहार, मीरू जाट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights