उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवकों को मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाते हुए दिखाया गया है।
घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पूरा मामला ताजगंज क्षेत्र के बिल्लोचपुरा शाही मस्जिद का है। यहां बीते दिन कुछ लोगों ने धार्मिक स्‍थान भगवा झंडा फहरा दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल हो रहा ये वीडियो 29 सेकेंड का है, जिसमें 5 युवक मस्जिद के छज्जे पर भगवा झंडा फहराते हुए दिख रहे हैं। आसपास काफी भीड़ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 22 जनवरी शाम साढ़े 3 बजे की है। जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा शहर में जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच एक शोभायात्रा में शामिल कुछ युवकों ने ये हरकत कर दी। करीब आधा दर्जन युवक धार्मिक जुलूस से निकलकर मस्जिद के छज्जे पर चढ़ गए और वहां भगवा ध्वज लगा दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। फौरन झंडे और लोगों को वहां से हटाया गया. पुलिस ने सूझबूझ से हालात बिगड़ने से पहले स्थिति को संभाल लिया। मामले में मस्जिद कमेटी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज पुलिस ने 1000- 1500 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित हुए कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights