मोरना – तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में श्री हनुमत जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। हनुमान जी की विशाल प्रतिमा पर सिंदूर का चोला चढ़ाया जा रहा है।
हनुमद्धाम में सोमवार को महामण्डलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोलोकवासी चक्र जी महाराज की प्रेरणा से श्री हनुमत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें एक से छह अप्रैल तक कथा व्यास नर हरिदास महाराज के द्वारा सुनिये कथा रामभक्त हनुमान की अमृत वर्षा की जाएगी। 30 मार्च को श्री रामनवमी महोत्सव, दो अप्रैल को श्री शुकतीर्थ परिक्रमा व सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीन को श्री सुन्दरकांड महायज्ञ, चार को नेत्र चिकित्सा कैम्प, पांच को संत सम्मेलन, छह अप्रैल को हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का चरणाभिषेक होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights