महाराष्ट्र में ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है । इसकी औपचारिक घोषणा कभी भी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार फाइनल हुई सीट बंटवारे के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट )20,  कांग्रेस 18 व  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के अन्य सहयोगियों को शिवसेना अपने कोटे से समायोजित करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव गुट) 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं 2 या 3 सीटें अपने सहयोगी दलों को भी देने की तैयारी में है। कांग्रेस को 18 सीटें और शरद पवार गुट को 10 सीटें दी जा सकती हैं। वंचित अघाड़ी के साथ आने पर उसे एक सीट देने की तैयारी है।

राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के लिए एक सीट छोड़ने की बात कही जा रही है।उद्धव अपने कोटे से तीन सीट देने को तैयार हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट मुंबई की चार सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है।

मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट जिन 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है उनमें दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई सीटें शामिल हैं और अगर वंचित अघाड़ी के साथ गठबंधन होता है तो मुंबई की एक सीट उन्हें भी दी जा सकती है। मुंबई की बाकी बची दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

कोल्हापुर सीट को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) के बीच बातचीत चल रही है। शिवसेना को कोल्हापुर के बदले सांगली सीट चाहिए। वहीं, उद्धव गुट हातकणंगले सीट पर स्वाभिमानी शेतकारी संघ के राजू शेट्टी का समर्थन कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महाराष्ट्र पहुंचने से पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।  न्याय यात्रा में  सहयोगी दलों के नेता भी भाग लेंगे।

इतना ही नहीं राहुल गांधी की रैली में भी ‘इंडिया’ के नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी सीटों के बंटवारे का मामला तय हो गया है। केवल आधिकारिक घोषणा की जानी है। बिहार में भी सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights