शाहपुर। कस्बे मे बुढ़ाना रोड पर आर डी आर्य मार्किट मे पतंजलि आरोग्य केंद्र का केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने पतंजलि की देशी दवाइयो के उपचार के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए स्वदेशी उपचार को बेहतर बताया

बुढ़ाना रोड पर नवनिर्मित आर डी आर्य मार्किट मे खुले पतंजलि आरोग्य केंद्र का रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने विधिवत शुभारम्भ किया। वही मंत्री ने नवनिर्मित आर डी आर्य मार्किट का भी शुभारम्भ किया।

आईआईटी खड़कपुर के छात्र रहे, पतंजलि रिसर्च विभाग में वैज्ञानिक रहे आनंद सिंह आर्य ने अपने पिताजी श्री रणवीर सिंह आर्य के सहयोग और अथक प्रयासों से आपके कस्बा शाहपुर में पतंजलि आरोग्य केंद्र” को प्रारंभ किया।

वैदिक सनातन और आर्यत्व शिरोमणि आचार्य गुरुदत्त के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के साथ यज्ञ और कार्यक्रम का संचालन आचार्य हरवीर आर्य ने किया। आयुर्वेद डॉक्टर सतेंद्र ने आयुर्वेद नाम अमृतः तथा अथर्ववेद के मंत्र पर प्रकाश डाल।

डॉक्टर संजीव बालियान, केन्द्रीय मंत्री, पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा आरडी मार्केट और उसी में “पतंजलि आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया गया और आरडी पब्लिक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या मंजू बालियान और कर्मचारियों को सम्मानित किया l

यज्ञ और कार्यक्रम में राजेश आर्या, रणवीर सिंह आर्य, सरोज आर्या, शालिनी आर्या, आनंद सिंह आर्य, विक्रम सिंह आर्य, देवांश आर्य, डॉक्टर सतेंद्र, लाला मनमोहन दास, ब्रजपाल सहरावत, श्यामपाल भाई जी, प्रमेश सैनी, डॉक्टर सत्यवीर आर्य, डॉक्टर चंद्रपाल, संजीव कुमार, गोयला प्रधान जी, शैलेश जी गाजियाबाद, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी और ठाकुर रामनाथ सिंह जी, यशवीर आर्य, ओमवीर आर्य, ब्रजवीर आर्य, अनंगपाल, रोहित बालियान, मंजू बालियान, गौरव बालियान काकड़ा और आसपास के सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे l कार्यक्रम में अंकित बालियान, आदित्य पाल, अर्जुन पाल का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights