उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम को इज्जत नगर थाना क्षेत्र में मां और बेटे की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के शव को एक नर्सरी में फेंक कर वहां से फरार हो गया। इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि डोहरा गांव निवासी भुप राम और मीना ने अपनी बेटी की शादी मीरगंज के रहने वाले संजीव कुमार तय की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही रिश्ता टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद और लड़ाई भी हुआ। मृतक मीना और उसके बेटे नेत्रपाल को बेरहमी से सिर में गोली मारी गई है। जांच में सामने आया है कि पहले बेटे नेत्रपाल की हत्या की गई और फिर उसकी मां को मारा गया। मुख्य आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights