उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में रोटियों पर थूकने का मामला सामने आया है. यहां शादी में खाना बना रहा युवक रोटियां बनाते समय पर उनपर थूक रहा था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल इस शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक शादी समारोह में रोटियों पर थूकते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो में व्यक्ति रोटियां बनाते समय उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था.

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान पठान टोला इलाके के निवासी दानिश के रूप में की है. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दानिश के खिलाफ 2 नवंबर को पहासू थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. 

आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब रोटियों पर थूकने का मामला सामने आया है. इससे पहले भी रोटियों पर थूकने के मामला गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ और अन्य जिलों से आ चुके हैं. बीते महीने एक जागरण के खाने में थूक कर रोटियां बनाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights