भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर फोर मुकाबला दुबई में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। अभिषेक को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने सिर्फ 74 रनों की मैच-विनिंग पारी ही नहीं खेली, बल्कि मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हुई तीखी बहस का भी मजबूती से सामना किया।

पाकिस्तान को लेकर बोले अभिषेक शर्मा (IND vs PAK Asia Cup 2025)

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अपने विचार खुलकर व्यक्त किए। उन्होंने पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी के साथ हुई बहस के बारे में बात की। अभिषेक ने कहा कि आज का दिन बहुत सीधा था। जिस तरह से वे बिना किसी कारण के हमारे पास आ रहे थे, मुझे वह बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसीलिए मैंने उन पर हमला किया। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था।

वित्तीय सलाह सेवा

बिजनेस समाचार

ऑनलाइन गेम

लाइफस्टाइल समाचार

क्रिकेट समाचार

सौंदर्य प्रसाधन

क्या पंजाबी में खिलाड़ी दे रहे थे गाली?

अभिषेक शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल और मैं बचपन से एक साथ खेल रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में भी कई पंजाबी बोलने वाले खिलाड़ी हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि खिलाड़ियों के बीच गाली-गलौज भी हुई। अभिषेक की बातों से साफ है कि पाकिस्तानी प्लेयर्स खासतौर पर अफरीदी और रऊफ उन्हें पंजाबी में गाली दे रहे थे, लेकिन उन्होंने बल्ले से इसका जवाब दिया।

हारिस रऊफ के साथ हुई तीखी बहस

यह बयान तब आया जब अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था और बाद में शुभमन गिल को हारिस रऊफ के साथ बहस करते देखा गया। इसके बाद खुद अभिषेक भी हारिस रऊफ से तीखी बहस करते नजर आए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं रहा। मैच के बाद एक और घटना ने सबका ध्यान खींचा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights