श्री राधा केलि कुंज के रसिक संत पूज्य प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की आस लेकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। होली के तुरंत बाद आश्रम में होने वाले एक विशेष आयोजन के चलते दर्शन और मुलाकात की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।

13 से 19 मार्च तक बंद रहेंगे दर्शन
आश्रम परिकर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक श्री राधा केलि कुंज आश्रम में पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस विशेष उत्सव के कारण आम भक्तों के लिए ‘एकांतिक वार्तालाप’ और दर्शन के टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।

दीक्षित भक्तों को ही मिलेगा प्रवेश
जन्मोत्सव के दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस अवधि में केवल वही लोग आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे जो महाराज जी से दीक्षित (शिष्य) हैं। अन्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा फिलहाल स्थगित रहेगी।

टोकन की लाइन को लेकर बड़ा अपडेट
भक्तों को परेशानी ना हो, इसके लिए आश्रम ने तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं:-
– 11 मार्च: इस तारीख से टोकन की लाइन बंद कर दी जाएगी।
– 18 मार्च: उम्मीद है कि टोकन के लिए लाइन दोबारा शुरू हो सकती है।
– 19 मार्च के बाद: महाराज जी के दर्शन सुचारू रूप से शुरू होने की संभावना है।

भक्तों के लिए विंडो पीरियड
अगर आप होली (3 और 4 मार्च) के अवसर पर ब्रज आ रहे हैं और महाराज जी के दर्शन भी करना चाहते हैं, तो आपके पास 5 मार्च से 10 मार्च तक का ही समय रहेगा। इसके बाद आपको कम से कम एक हफ्ते का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

ब्रज की होली और हुरंगा का आनंद
बता दें कि रंगभरनी एकादशी से ही पूरे ब्रज में होली की धूम शुरू हो जाती है, जो धुलेंडी तक चलती है। इसके बाद नंदगांव के हुरंगे और फालैन में जलती होली से पंडा के निकलने जैसे अद्भुत आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights