गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ‘स्वाट’ टीम और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि खेरली भाव क्षेत्र में वीवो कंपनी में काम करने वाले तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम यूसिंगबो,चैन चाऊ, पेंगशाओ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights