नयी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां मामूली विवाद में व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब उनका दल घटनास्थल पर पहुंचा तो व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव घर में पड़े थे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि दंपति के बीच सुबह लड़ाई हुई थी जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया और बाद में खुद भी फंदे से लटक गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights