शाहपुर। कस्बे के शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता यशवीराश्रम योग साधना केंद्र बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है । संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं । उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया । उन्होंने कहा कि देश छत्रपति शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों व सनातन धर्म के लोगों का है । वर्तमान में षड्यंत्र रचकर सनातन संस्कृति को खत्म किया जा रहा है । उन्होंने उपस्थित लोगों से आहवान किया कि वह देश से पहले धर्म की रक्षा करें और अपने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित देश सुरक्षित सनातन सौंपे । उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद के साथ-साथ धर्मांतरण कराया जा रहा है । इसके अलावा जातिवाद का जहर घोलकर हिंदुओं को विभाजित किया जा रहा है ।

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वर्तमान में हिंदुओं की जनसंख्या कम होती जा रही है हिंदू समाज के लोग अपनी जनसंख्या बढाने का कार्य करें । कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की जिला बौद्धिक प्रमुख कुसुम बंधु व आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख उदय सिंह ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाहक संदीप बंसल ने किया । कार्यक्रम में गायक सुनील लक्खा व कुमार विशाल ने धार्मिक व देश भक्ति गीत सुनाए । वही कस्बे के एक बच्चे वेदांश नामदेव ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मचारी मृगेंद्र के अलावा राजेश गिरी महाराज , आरएसएस के विभाग संघ चालक डॉ हरवीर आर्य , वरिष्ठ आरएसएस नेता श्यामपाल सिंघल , मनमोहन दास बंसल , मणिकांत मित्तल , पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी , गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल , अरुण मित्तल , जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , सभासद सोनू सैनी , प्रदीप पाल आदि सैकड़ो सनातनी महिला पुरूष मौजूद रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights