मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के चुनाव में सभासद पद पर चुनाव लड रहे शिवम पुत्र वीरेंद्र मुन्ना के समर्थन में विधायक पंकज मलिक ने जाट कालोनी में वोट मांगे और शिवम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक पंकज मलिक ने क्षेत्र में भ्रमण कर कहा कि दिवंगत वीरेन्द्र मुन्ना ने भी लगातार क्षेत्र से सभासद रहकर विकास कार्य करायें है और उसी तरह शिवम भी कार्य करेगा। इस अवसर पर विकास बालियान, वीरभान सिंह, चिंटू, सतपाल प्रधान, संजीव बालियान, हर्षित, तेजवीर सिंह, हनी, शुभम, खुशवीर, विजय कुमार, सतेंद्र राठी, अजय पाल, राजेंद्र मलिक, राकेश बालियान, हरवीर मलिक आदि मौजूद रहे।

पूर्व सभासद दिवंगत वीरेन्द्र मुन्ना की पत्नी और शिवम की माता श्रीमती संगीता देवी भी वार्ड सभासद रह चुकी है और शिवम के समर्थन में लगातार महिलाओं के साथ वोट मांग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights