उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी नाव वाराणसी के मान मंदिर घाट पर डूब गई। घाट पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मौके पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जल पुलिस प्रभारी NDRF की टीम के साथ राहत बचाव कार्य में जुट गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है हुई है कि नाव में कितने लोग सवार थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाव में 30 से 40 लोग सवार थे।
