सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल रखने के मामलें में वसीम उर्फ जान माडल गैंग का सक्रिय सदस्य / अभियुक्त किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु वांछित/वारण्टी अपराधियों एवं अवैध शस्व रखने/ तस्करी करने वाले शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक एच०एन० सिहं के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक असगर अली एव पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान वसीम उर्फ जान मॉडल गैंग के सक्रिय सदस्य अभियुक्त फैसल पुत्र इरफान निवासी प्रताप नगर बैंक वाली गली थाना मण्डी जिला सहारनपुर को दबनी कब्रिस्तान से मानकमऊ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 7.65 MM बरामद हुआ। अभि० थाना हाजा के मु0अ0सं0 370/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त है। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त फैसल उपरोक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 17/25 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं यह पिस्टल मैं लोगो को डराने धमकाने के लिए अपने पास रखता हूँ आज भी मैं किसी को डराने-धमकाने के लिए जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-
1.प्रभारी निरीक्षक एच०एच० सिह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
2 उ0नि0 असगर अली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
3.है० का0 मुकेश कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
4.है0का0 सन्नी राणा थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
5.है0का0 सचिन तोमर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
6.का0 आशीष कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
7.का0 राहुल कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
