वकीलों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखकर फिल्म व टीवी निर्माता एकता कपूर द्वारा ‘‘अनुचित’’ और ‘‘अश्लील सामग्री’’ का निर्माण किये जाने का दावा करते हुए उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लेने का आग्रह किया है।

देशभर के 108 वकीलों द्वारा लिखे गए पत्र में दावा किया गया है कि कपूर की ‘वेब सीरीज’ ने नैतिक मूल्यों को काफी नुकसान पहुंचाया है व भारतीय रिश्तों की पवित्रता को धूमिल करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं का अनादर किया है।

इसमें दावा किया गया है कि देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने (कार्य) क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

उन्होंने कहा कि कपूर को यह सम्मान देना ‘‘अनजाने में ऐसी सामग्री के निर्माण की वैधता प्रदान करना और उसका समर्थन करता है जो न केवल नैतिक रूप से निंदनीय है बल्कि समाज के लिए भी हानिकारक है’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights