स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शृंगार सिनेमा रोड शाखा में करोड़ों के हेरफेर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक की ही एक महिला कर्मचारी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक खातों में हेराफेरी कर करीब 37.78 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगे हैं। आरोपी महिला की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है, जो कि दुगरी की रहने वाली थी।

पुलिस को दी गई शिकायत में बैंक मैनेजर कमलजीत सिंह ने बताया कि अमनदीप कौर मई 2023 से इस शाखा में तैनात थी। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसने बैंक के खातों में बड़े स्तर पर हेराफेरी की और धोखाधड़ी से 37,78,707 रुपये की राशि निकाल ली। इस हेरफेर से आरोपी ने न केवल खुद को नाजायज लाभ पहुंचाया, बल्कि बैंक को भारी वित्तीय नुकसान भी पहुंचाया है। बैंक प्रबंधन की ओर से मामला संज्ञान में आने के बाद सितंबर 2025 को इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights