पाकिस्तान में इंसानियत को शर्मसार करने वाले एक बड़े Child Abuse नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने नाबालिग लड़कों को अपने जाल में फंसाकर उनके 600 से अधिक अश्लील वीडियो बना डाले। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और जांच की आंच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही है।

फेक आईडी से मासूमों का शिकार

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान तैमूर महमूद के रूप में हुई है जो पंजाब प्रांत के मुरी का रहने वाला है। तैमूर सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह मासूम लड़कों से दोस्ती करता और फिर उन्हें आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उकसाता था।
वीडियो हाथ में आते ही वह असली रूप में आ जाता और पीड़ितों को बदनाम करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलता था। जांच में पता चला है कि तैमूर इन वीडियो और तस्वीरों को कई व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर कर रहा था। पुलिस अब उसके Dark Web कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

सख्त धाराओं में मामला दर्ज

NCCIA ने आरोपी तैमूर महमूद और व्हाट्सएप ग्रुप के अन्य एडमिन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक क्राइम्स एक्ट (PECA) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के मोबाइल से मिले डेटा ने जांचकर्ताओं के भी होश उड़ा दिए हैं।अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक व्यक्ति का काम नहीं है बल्कि इसके पीछे एक पूरा गिरोह (Syndicate) है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस्लामाबाद में भी हुई ऐसी ही कार्रवाई

यह मामला पाकिस्तान में बढ़ते साइबर अपराधों की एक कड़ी मात्र है। इससे पहले 25 जनवरी को इस्लामाबाद के PWD इलाके में भी छापेमारी की गई थी। वहां शोएब नाम के एक शख्स को नाबालिगों से जुड़े अश्लील कंटेंट फैलाने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके पास से भी बच्चों के कई वीडियो बरामद हुए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights