78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार आठ वर्षों तक स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी के प्रति उत्तर प्रदेश के लोगों के अटूट विश्वास और समर्थन का जीवंत प्रमाण है।

सीएम योगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, “25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत श्री @myogiadityanath जी महाराज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए लगातार 8वीं बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया है।”
यह उपलब्धि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने कार्यकाल में प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए लगातार काम किया है। जनता के इसी प्रेम और समर्थन ने उन्हें लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने का सौभाग्य दिलाया।
योगी आदित्यनाथ ने 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिना रुके काम किया। 2022 में जनता ने फिर से उनका समर्थन करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री चुना। आज सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights