लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो बस यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि बस दिल्ली से नेपाल जा रही थी।

शुक्रवार देर रात नेपाल जा रही नेपाल भारत मैत्री बस सेवा की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा दिल्ली से लखनऊ की तरफ जाते‌ समय तालग्राम मछिया के पास हुआ है।  बस में करीब आधा सैकड़ा से अधिक सवारियां थीं।

दिल्ली से नेपाल जा रही बस में अचानक खराबी आने से ड्राइवर ने उसे साइड में खड़ा कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर ने बस को चेक किया। बस हीट होने कारण चालक रेगुलेटर में पानी डाल रहा था। इस दौरान कुछ सवारियां बस से उतर कर नीचे खड़ी हो गई। तभी पीछे से आ रहा ट्रक सभी यात्रियों को कुचलते हुए बस में जा घुसा।

घटना की जानकारी होने पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया पुलिस फोर्स साथ मौके पर पहुंचे।‌ उन्होंने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां दो लोगों को डाक्टरों पर ने‌ मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब हो कि दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान बस के टायर के नीचे फसने से ज्ञानू सुनार पुत्र भीमलाल सुनार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ले ले जिला ललितपुर नेपाल और सुभाष बुद्ध ठोकी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी नेपाल की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights