उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के मदनपुर डबास इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान भाग्य विहार निवासी राम चंद्र (30) और राज कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की पहचान मीर विहार निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पंकज कुमार ने कहा, ‘‘शाम पांच बजकर 31 मिनट पर कंझावला पुलिस थाने में एक निर्माणाधीन इमारत की छत ढह जाने केसंबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस की एक टीम कंझावला के मदनपुर डबास में घटनास्थल पर पहुंची। वहां जानकारी मिली कि चार घायलों अस्पताल ले जाया गया है।’’

कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची तो उसे बताया गया कि दो व्यक्तियों को मौत हो गयी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के मुताबिक शाम को निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई।’’ पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights