अमरोहा में आज सुबह नेशनल हाईवे पर गांव चौधरपुर के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सीतापुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई।

सभी यात्री घायल हो गए। जिनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
8 गंभीर घायल यात्रियों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रोडवेज बस चालक संदीप कुमार, परिचालक अमरपाल सिंह निवासी शाहजहांपुर, अभिमन्यु निवासी आजमगढ़, प्रभात सिंह निवासी हरदोई, मुहम्मद आमिर निवासी सीतापुर, मुहम्मद मैराज निवासी लखीमपुर खीरी, अंकित निवासी सीतापुर सहित 8 की हालत गंभीर है। डिडौली कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि रोडवेज की सड़क किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights