यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में 20 साल के लड़के की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकेंड में मौत हो गई।

ये घटना आगरा के नमक मंडी स्थित जोहरी प्लाजा, सर्राफा बाजार का है। यहां कुछ लड़के स्लो मोशन में रील बना रहे थे। एक लड़का रील बनाते समय जैसे ही जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है और वह जाल युवक के गर्दन पर गिर जाता है। जमीन पर एक जाली लगी हुई थी जिसे वह उठाने की कोशिश कर रहा था। जाली लड़के की गर्दन पर गिरने से वह धड़ से अलग हो गई और लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान 20 साल के आसिफ के रूप में हुई है। वह आगरा के अब्बास नगर, ताजगंज का रहने वाला था और आगरा की चांदी मार्केट नमक की मंडी स्थित जोहरी कॉम्पलैक्स में काम करता था।
इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं।  परिजनों की तरफ से पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,  घटना के फौरन बाद लड़के को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से परिजन उसके शव को घर ले गए और फिर बिना पोस्टमार्टम करवाए दफना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights