कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने जा रहे है। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। वायनाड में आज आयोजित होने वाली राहुल की जनसभा और रोड शो में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है। पार्टी के स्थानीय नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

अपनी पूर्व लोकसभा सीट वायनाड में राहुल एक जनसभा का आयोजन करेंगे। इस जनसभा को राहुल संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं, वायनाड में राहुल का एक रोड शो भी होगा। वायनाड में आयोजित होने वाली राहुल की जनसभा और रोड शो में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है


आपको बात दें कि मोदी सरनेम विवाद पर गुजरात के सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधि कानून के तहत उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायनाड सीट पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार है। राहुल गांधी की अपील पर सूरत की अदालत में 13 अप्रैल को सुनवाई होगी।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब मानहानि मामले में कांग्रेस नेता ने संसद सदस्यता गंवा दी है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी दोष से मुक्त नहीं होते है तोे वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं। राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर 4 लाख से ज्यादा वाटों से जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights