यूरोप की एक सप्ताह की यात्रा पर गए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद के सदस्यों (एमईपी) के साथ एक गोलमेज बैठक में भाग लिया।

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, “राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद में एमईपी के साथ एक गोलमेज बैठक में भाग लिया, जिसमें एमईपी अलवीना अल्मेत्सा (यूरोपीय संघ-भारत संबंधों पर छाया प्रतिवेदक) और एमईपी पियरे लैराउटुरौ शामिल थे।“

कांग्रेस ने गोलमेज बैठक में भाग लेने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ पूर्व पार्टी प्रमुख की तस्वीरें भी साझा कीं।

राहुल गांधी पित्रोदा के साथ गुरुवार सुबह ब्रसेल्स पहुंचे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ के अनुसार, राहुल गांधी पेरिस रवाना होने से पहले ब्रुसेल्स में व्यापारियों और एनआरआई के साथ कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जहां से वह 10 सितंबर को ओस्लो जाएंगे।

4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2019 के मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक के बाद लोकसभा द्वारा उनकी सदस्यता बहाल किए जाने के बाद राहुल गांधी की भारत के बाहर यह पहली यात्रा है।

इस साल की शुरुआत में उन्होंने अमेरिका का दौरा किया था, जहां उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था, और स्टैनफोर्ड विश्‍वविद्यालय में एक व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लिया था।

इसी साल मार्च में उन्होंने ब्रिटेन का दौरा भी किया था, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

अमेरिका और ब्रिटेन में उनके बयानों पर सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights