नई दिल्ली। राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मध्य दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के बाहर एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) की मंजूरी के बिना बनाई गई तीन सीढ़ियों को शुक्रवार को तोड़ दिया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाला पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी ने इस हफ्ते की शुरुआत में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का निरीक्षण किया और कांग्रेस मुख्यालय के निर्माण में शामिल लोगों को बताया कि तीनों सीढ़ियां एमसीडी द्वारा स्वीकृत ढांचे का हिस्सा नहीं हैं। अधिकारी ने कहा कि तीन अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई गई थीं। उन्हें शुक्रवार को तोड़ दिया गया। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के भी कार्यालय स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights