जनवरी 2024 से राम मंदिर में रामलला का दिब्य दर्शन होगा। भव्य राम मन्दिर के 13 दरबाजों के बीच बने गर्भगृह में सोने के सिंघासन पर विराजमान हो जायेगें। 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले मंदिर भूतल और प्रथम तल का कार्य भी पूरा हो जाएगा। और रामलला की मूर्ति को भी आकार देने का कार्य किया जा रहा है।

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक बुलाई गई है। 7 और 8 अक्टूबर को राम मंदिर के अलग अलग 12 ट्रस्टी बैठक में मौजूद होंगे। यह बैठक इस बार भी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम पर होगा। जिसके लिए सभी ट्रस्टियों को एजेंडा जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights