पीपाड़सिटी उपखंड क्षेत्र के बोयल गांव के युवा किसान ने बागवानी में अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भर होने का सपना साकार किया है। बोयल निवासी नाथूराम माली ने परम्परागत व्यवसाय से हटकर फल उत्पादन की दिशा में 2017 में कदम रखा। जांच में कृषि भूमि की मिट्टी व पानी फल उत्पादन के अनुकूल नही होने पर भी नाथूराम ने हौसला नहीं खोया। अपने स्तर पर बागवानी के लिए अनार के पौधे खरीद कर लगाए।

किसान ने 12 बीघा में अनार का बगीचा लगाने के लिए महाराष्ट्र से 1300 पौधे खरीदे और 3 वर्ष बगीचा पनपाने पर 12 से 15 लाख रुपए का खर्च हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights