सोमवार को दिल्ली के लोगों को ठंड ने गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार को दिल्ली के रिज एरिया का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस रह गया।

जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को और ज्यादा घने कोहरे के साथ दिल्ली की सुबह हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा लगता है जैसे दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है।

पहाड़ों से होकर सर्द हवाएं बीती रात से ही चल रही है, जिसका असर सोमवार सुबह देखने को मिला। इस दिन सुबह दिल्ली के कई इलाकों का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया।

रिज एरिया में तो न्यूनतम तापमान महज 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आया नगर का 14.5, पालम का 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में मंगलवार को यहां के तापमान के 24 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ होने की आशंका जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights