जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में चार सैनिकों के वीरगति को प्राप्त होने के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह का हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्वागत किया। सिंह के साथ सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे।

जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजौरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हो गए जहां उनका सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा करने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “… हमारे लिए हर सैनिक बेहद महत्वपूर्ण है, हमारा हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान है। आपके ऊपर कोई नज़र डाले यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।  इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसी दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए शासन की तरफ से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसके लिए सरकार का खज़ाना खुला हुआ है…”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights