गाजियाबाद के एक व्यक्ति को कवि नगर में किराए के मकान से कथित तौर पर फर्जी दूतावास चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश ने बताया कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद में चल रहे एक अवैध दूतावास का भंडाफोड़ कर हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया है। वह कविनगर में किराए का मकान लेकर अवैध वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था। वह खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोरगा, पोल्विया, लोदोनिया जैसे देशों का काउंसलर/राजदूत बताता था और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियों में घूमता था। डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार गाड़ियां भी मिली है।

एडीजी कानून व्यवस्था ने आगे बताया कि माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट मिले है। विदेश मंत्रालय की मुहर लगे जाली दस्तावेज है। दो जाली पैन कार्ड। विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मुहरें। 2 जाली प्रेस कार्ड। 44,70,000 रुपये नकद। कई देशों की विदेशी मुद्रा। कई कंपनियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी ने अपनी गाड़ियों पर राजनयिक नंबर प्लेटें लगाई थीं और प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति समेत कई प्रमुख हस्तियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ की थी। उसकी मुख्य गतिविधियों में कंपनियों और व्यक्तियों को विदेश में काम दिलाने के लिए सौदे करवाना और फर्जी कंपनियों के ज़रिए हवाला रैकेट चलाना शामिल था।

जांच में हर्षवर्धन के चंद्रास्वामी और अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खगोशी के साथ पिछले संबंधों का पता चला। 2011 में, हर्षवर्धन के पास अवैध सैटेलाइट फोन पाए गए थे और गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने 44 लाख रुपये से अधिक नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, राजनयिक नंबर प्लेट वाले चार वाहन, 18 राजनयिक नंबर प्लेट, छोटे देशों के 12 राजनयिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मुहर लगे जाली दस्तावेज़, दो नकली पैन कार्ड, विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मुहरें, दो नकली प्रेस कार्ड और विभिन्न कंपनियों के दस्तावेज़ ज़ब्त किए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights