उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना शाहगंज कोतवाली अंतर्गत इमरानगंज बाजार की है। जहां पर न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्रकार क्षेत्र के गो तस्करों और भू माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे। जिस वजह से बदमाशों ने आशुतोष श्रीवास्तव से दुश्मनी रखते थे। आशंका जताई जा रही है कि  गौ तस्करों और भू माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखने की वजह से उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights