आगरा के पिनाहट के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक ने पहाड़े न सुनाने पर कक्षा दो के छात्र को डंडों से बुरी तरह पीटा। उसकी खाल उधड़ गई।

घायल छात्र का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना मनसुखपुरा के गांव टोडा निवासी प्रमोद सिंह का आठ वर्षीय पुत्र आशिक गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। प्रमोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल के एक शिक्षक ने पहाड़े पूछे। सही जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक ने आशिक की बुरी तरह डंडों से पिटाई कर दी। डंडों की मार से उसकी खाल उधेड़ गयी। वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने शिकायत करने पर हाथापाई और बदतमीजी की। प्रमोद और उसके पिता गीतम के अनुसार इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक ने राजीनामा करा दिया। वह कहीं भी शिकायत नहीं कर सके हैं। अब उन्होने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights