मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बनाए गए यूपी बोर्ड परीक्षा के स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास रजिस्टर की जांच के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं की 24 घंटे सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम के आसपास अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है। मुजफ्फरनगर पुलिस की यह मुस्तैदी स्पष्ट संकेत देती है कि यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights