उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आरक्षी ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन घायल सिपाही को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारण के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। घायल से आरक्षी को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवांश तेवतिया निवासी बुलंदशहर ने ड्यूटी के दौरान खुद को पिस्तौल से गोली मार ली। घटना हसनगंज थाना की है। पुलिस ने घायल देवांश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।‌ जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान देवांश ने खुद को गोली मारी है। घटना के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights