यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने किया भव्य स्वागत।

‘यूपी जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर से लखनऊ के अपने अंतिम चरण में है। इस यात्रा में कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भारी तादाद में शामिल हैं।

हाल ही यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चलकर सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंची। जहां इटौंजा टोल प्लाजा पर यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पदाधिकारी गढ़ एवं वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा का भव्य स्वागत किया।

इस यूपी जोड़ो यात्रा में शरद मिश्रा के जुड़ने और उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खासा खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights