मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को राजधानी समेत 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान घना कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना है।
लखनऊ के अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत आसपास के और जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा के साथ बर्फीली हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अभी यूपी के कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। दिन के समय में थोड़ी देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि कुछ देर के लिए धूप खिलने की भी संभावना है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी और शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights