उत्तरप्रदेश में आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आती खेरागढ़ ऊंटगन नदी पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 11 लोगों की डूबने की खबर है. इन लोगों के नाम की लिस्ट भी प्रशासन ने जारी कर दी. अब तक रेस्क्यू कर चार लोगों को बाहर निकालकर आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया , एक का इलाज जारी है. वहीं, 7 की तलाश तलाश के लिए राहत बचाव कार्य जारी हैं. एसडीआरएफ, पीएसी आगरा और इटावा की टीमों द्वारा व गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है. आगरा पुलिस कमिश्नर , अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीएम एफआर और स्थानीय विधायक मौके पर हैं जो राहत बचाव टीम को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.
