अपने रामलीला तो बहुत देखी होंगी लेकिन आज आपको एक अनोखी रामलीला के बारे में बताएंगे, जहां हत्या और चोरी के आरोपी एक चोर को सारेआम फांसी के फंदे पर लटका दिया गया. इस हैरतअंगेज दृश्य को देखकर लोग अचंभित रह गये. यह अनोखा दृश्य उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है.

दरअसल, गोंडा जिले के करनैलगंज मे दशहरा से एक दिन पूर्व फांसी का मंचन रामलीला कमेटी के कलाकारों की ओर से किया जाता है. इस मंचन में चोर भी होता है, पुलिस भी होती है, अदालत भी होती है और अदालत की कार्रवाई भी होती है और चोर को फांसी की सजा भी सुनाई जाती है.

अपराधी व्यक्ति को फांसी पर लटकाने का दृश्य

बताया गया कि, इसका मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना है. नाटक के माध्यम से दिखाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति चोरी, लूट जैसी या अन्य किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम देगा तो पुलिस प्रशासन द्वारा उसे कठोर सजा दी जाएगी. ऐतिहासिक रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा यह जीवंत चित्रण किया जाता है. रामलीला की अदालत के तरफ से पारित आदेश के अनुपालन में एक अपराधी व्यक्ति को फांसी के फंदे में चढ़ाने का दृश्य दिखाया गया. 

200 वर्षों से किया जा रहा रामलीला मंचन

उत्तर प्रदेश की टॉप फाइव रामलीला शामिल गोंडा जिले के करनैलगंज मे लगभग 200 वर्षों से रामलीला का मंचन  होता चला आ रहा है. ब्रिटिश शासन काल में शुरू हुआ एक माह तक चलने वाले रामलीला मे दशहरे से एक दिन पहले फांसी का मंचन किया जाता है. 

मंचन में दिखाया एक अपराधी का व्यापरी से लूट और हत्या का दृश्य

रामलीला मंचन में दिखाया जाता है कि दशहरे के मेले में काबुल का एक व्यापारी अपना व्यापार करने आया था. उसके साथ उसका बेटा भी था, जो व्यापार कार्य मे हाथ बंटा रहा था. राम लीला मंचन के दौरान एक अपराधिक व्यक्ति उसका समान व नकदी लूटने लगा. व्यापारी के लड़के के विरोध करने पर वह उसकी हत्या करके फरार हो गया. 

इसके बाद व्यापारी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया. जिस पर पुलिस ने अपराधी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां न्यायालय ने उसे मौत की सजा सुना दी. जिस पर पुलिस व प्रशासन के सामने रामलीला मैदान में अपराधी को फांसी के फंदे में लटका दिया गया. इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे रहे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights