लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी के साथ ही सभी छोटे दल अपनी पार्टी का विस्तार करने में लग गए हैं। किसानों की राजनीति करने वाले लोकदल ने भी लखनऊ में 2024 चुनाव के लिए हुंकार भर ली है। लोकदल पार्टी अध्यक्ष सुनील सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश, हरियाणा की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर किसानों से संपर्क करने का आग्रह किया। इससे पहले उद्योगपति विजेंद्र सिंह पार्टी के मॉल एवेन्यू कार्यालय में लोकदल में शामिल हुए और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया।

उन्होंने कहा कि न्यूतम आय सहायता के रूप में किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 हस्तांतरित करना पर्याप्त नहीं है। हमें ऐसी नीतियों की आवश्यकता है जो किसानों की वार्षिक आय में वृद्धि करें ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने पीएम सम्मान निधि पर कहा और किसी भी गठबंधन में प्रवेश करने से इनकार कर दिया। इस बीच विजेंद्र सिंह ने कहा, पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘परिवर्तन 2024’ के नारे के साथ उतरने का फैसला किया है।

चौधरी ने कहा कि हम राष्ट्रवाद को अपनी प्राथमिकता मान रहे हैं। यदि राष्ट्रवाद को मानने वाले हमारी तरफ हाथ बढाते हैं तो हमें हाथ मिलाने मे कोई संकोच नहीं है। परंतु इसके लिए पार्टी एवं पार्टी के पदाधिकारियो को संगठन मे सम्मान मिलना हमारी वरियता होगी। उन्होंने कहा की जल्द ही पार्टी में बड़े बदलाव और संगठन का बड़ा स्वरूप देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights