गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान जीशान को दो गोलियां लगीं. उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि जीशान अमरोहा का रहने वाला था.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ लोनी इलाके में हुई थी. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बस तैनात कर दिया गया था और पुरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इससे पहले ही सीएम योगी ने सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी थी और अगले ही दिन आरोपी एनकाउंटर में मारा गया.

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावर सलीम के दफ्तर में घुसे थे और उन्होंने चाकू से गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे. गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी गर्दन का ऑपरेशन किया जा चुका है और एक अन्य सर्जरी होनी है. उनकी हालत अभी भी गंभीर है.

वीडियो कंटेट को लेकर मिलती थी धमकियां

बता दें कि सलीम वास्तिक खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं और यूट्यूब पर वीडियो भी बनाते हैं. उनके वीडियो कंटेंट को लेकर कई बार उन्हें विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights