प्रसिद्ध यूट्यूबर व क्रांतिकारी युवा बिरजू मयाल लंबे समय से उत्तराखंड में सुर्खियों पर बने हुए थे। जहां एक ओर उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दे उठाए वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थाओं पर भी करारे चोट किए। सोमवार को रामनगर निवासी यूट्यूबर बिरजू मयाल पीरूमदारा में किसी स्कूल से लाइव कर काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी निवासी अपने मामा की स्कूटी से चैती मेला देखने आ रहे थे। केलामोड़ से आगे दो कारों में सवार युवकों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। नीचे गिरते ही कार सवार बदमाशों ने बिरजू पर लोहे की रॉड और डंडो से प्रहार कर उनके पैर तोड़ दिए। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बिरजू मयाल को पहचान लिया। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल प्रतापुर चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बिरजू मयाल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए थे। ये मामला पूरे उत्तराखंड में आज खूब छाया हुआ है। इधर, बिरजू मयाल ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर उनपर हमला हुआ है। इधर, काशीपुर के सीओ दीपक कुमार के मुताबिक यूट्यूबर से मारपीट की घटना प्रतापपुर चौकी की है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमले की जानकारी मिलते ही एएसपी अभय सिंह, सीओ दीपक कुमार, कोतवाल अमर चंद्र शर्मा सहित तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। यहां उन्होंने बिरजू का हाल चाल जान उनसे तमाम जानकारियां हासिल की। बताया जा रहा है कि बिरजू के दोनों पैरो में आठ टांके लगे हैं। उन्हें निजी अस्पाताल रेफर किया जा रहा है। बिरजू मयाल पर हमले से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आज 12 बजे तक हमलावारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बिरजू मयाल पर हमला आज पूरे राज्य में सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights