आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बीते शनिवार यानी 14 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को युवती का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने गांव के ही दो लड़कों अभिषेक और विष्णु पर नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाने की बात लिखी है। साथ ही ये भी लिखा है कि आरोपी अश्लील वीडियो दिखाकर उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। इसमें आरोपी विष्‍णु युवती के चाचा का बेटा है। जो फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights