नई दिल्ली। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को बेल मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर तीनों को नियमित जमानत दी है। सीबीआई की ओर से लालू और परिवार के सदस्यों को जमानत दिए जाने का विरोध नहीं किया गया। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 मार्च को होनी है। इस मामले में सीबीआई ने पिछले दिनों राबड़ी और लालू से पूछताछ भी की थी।

लालू यादव व्हीलचेयर पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचे थे। कोर्ट ने पाया है कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बगैर गिरफ्तार किए आरोपपत्र दायर कर दिया था। कोर्ट ने हर आरोपी को 50 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights