बुधवार की रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।

जानकारी के मुताबिक मांट थाना इलाके के अंतर्गत देर रात करीब नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। कार में 6/71 नेहरु नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला मृतक महिला दारोगा नेहा शुक्ला पुत्री स्व. फूल चन्द्र शुक्ला मूल रूप से बांदा जिले के गांव जमालपुर थाना देहात कोतवाली की रहने वाली हैं। नेहा शुक्ला 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुई।
पुलिस के मुताबिक मृत नेहा शुक्ला की वर्तमान तैनाती जनपद प्रयागराज के थाना नैनी में थी। वह बुधवार को अपने पति रोबिन के साथ शिफ्ट कार से देर दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर जा रही थी। मांट थाना प्रभारी ने बताया बस में कुल 18 सवारी बैठी थी, जिनमें से दो घायल हुई हैं। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights