उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ है। यहां पर कैंटर और दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा है। कार सवार आगरा से दिल्ली  जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights