चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में शीतलहर चलेगी। 28 जनवरी मंगलवार के न्यूनतम तापमान में वृद्धि नजर आएगी। मौसम विभाग विशेषज्ञ नोडल अधिकारी डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 29 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद से ठंडी हवाओं का आना बंद हो जाएगा। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। इसके पहले कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन रात में एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आसमान साफ रहेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights