आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ” नारे के साथ गुरुवार को पोस्टर अभियान शुरू किया और देशभर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देशभर में यह संदेश भेजना है कि भाजपा ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक ‘‘पूरे नहीं किए गए हैं”।

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देशभर में भाजपा के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाए भाजपा केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।” राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देशभर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights